logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मंत्री आशिष शेलार के स्वागत के लिए दो गुट, दो कमरे!


-(पवन झबाडे)

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार के चंद्रपुर दौरे के दौरान भाजपा में गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई। आज शेलार के स्वागत के लिए चंद्रपुर के सरकारी विश्रामगृह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हुई थी। लेकिन इस स्वागत समारोह में भाजपा के दो गुट अलग-अलग खड़े नजर आए।

पूर्व मंत्री और विधायक सुधीर मुनगंटीवार के नेतृत्व वाले गुट ने एक कमरे में मंत्री शेलार का स्वागत किया, जबकि दूसरे कमरे में विधायक किशोर जोरगेवार के समर्थकों ने चिमूर के विधायक बंटी भांगड़िया की उपस्थिति में एक अलग स्वागत समारोह आयोजित किया। खास बात यह रही कि यह सब कुछ मुनगंटीवार की आंखों के सामने हुआ, जिससे पार्टी के आंतरिक मतभेद और गहराते नजर आए।



इस घटनाक्रम को देखते हुए अब यह स्पष्ट हो गया है कि चंद्रपुर में किसी भी बड़े नेता के आगमन पर भाजपा के लिए दो कमरे आरक्षित रखने होंगे। इस गुटबाजी के कारण पार्टी का आंतरिक राजनीति फिर से चर्चा का विषय बन गई है और यह भी साबित हो गया है कि स्थानीय भाजपा में एकता नहीं बची है।