logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में विधायक किशोर जोरगेवार और भाजपा के बीच संघर्ष, बाबूपेठ उड्डाणपूल के लोकार्पण पर विवाद गहराया


चंद्रपुर: विधायक किशोर जोरगेवार और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रहा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले ढाई वर्षों से महायुति सरकार को समर्थन देने वाले चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच यह टकराव कोई नया नहीं है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार संघर्ष हो चुका है।

हाल ही में, चंद्रपुर शहर में बाबूपेठ उड्डाणपूल के लोकार्पण को लेकर यह विवाद फिर से सामने आया है। इससे पहले, आज़ाद बाग के नवीनीकरण के कार्यक्रम में भी इसी तरह का टकराव देखने को मिला था। भाजपा कार्यकर्ताओं और जोरगेवार की 'यंग चंगा ब्रिगेड' के बीच हुई तकरार की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं।

हालांकि, पिछले ढाई सालों से विधायक जोरगेवार महायुति सरकार का समर्थन कर रहे हैं। यह भी उम्मीद की जा रही थी कि वह महायुति के उम्मीदवार के रूप में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पहले भी कहा था कि वह पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उनका भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के साथ का राजनीतिक समीकरण सभी को पता है।

इस नए विवाद में बाबूपेठ मंडल भाजपा ने रात में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया, जबकि आज सुबह जोरगेवार ने किये नियोजित कार्यक्रम के अनुसार उन्होने लोकार्पण कार्यक्रम किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह संघर्ष और गहरा होता है या इस पर वरिष्ठ नेता अंकुश लगाते हैं।