logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

'संविधान रामराज्य का उपकरण', मुख्यमंत्री फडणवीस श्रीराम अध्यात्म मंदिर समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा में हुए शामिल


नागपुर: रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पश्चिम नागपुर श्रीराम अध्यात्म मंदिर समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। जहां दोनों नेताओं ने आम नागरिकों को राम जन्मोत्सव की बधाई दी। इस दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री ने श्री राम के कदमों पर चलने की बात कई। इसी के साथ यह भी कहा कि, संविधान के माध्यम से राम राज्य स्थापित किया जा रहा है। 

नागपुर में रामनवमी का पर्व विशेष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी पश्चिम नागपुर स्थित राम मंदिर में द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत से पहले श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण की विविधता पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, भगवान राम ने सामान्य जन को एक कर ऐसी सेना बनाई, जिसने असुर शक्ति का विनाश किया। भगवान श्री राम ने बताया, असुर शक्ति को समाप्त करने के लिए किसी अवतार की जरूरत नहीं, बल्कि सभी ने अपने अंदर राम को जिन्दा कर लिया रो सब असुर समाप्त हो जायेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान को राम राज्य लाने का उपकरण बताया।