logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

CPI सांसद ने कहा नागपुर से लेते हो निर्देश, अमित शाह बोले- वह भारत का हिस्सा, रशिया या चीन नहीं; वीडियो वायरल


नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संसद में दिया एक बयान इन दिनों वायरल होरहा है। जिसमें वह सीपीआई सांसदों क जवाब देते हुए नागपुर का जिक्र करते हुए जोरदार हमला बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने इस संबोधन गृहमंत्री विपक्षी दलों को चीन और रशिया से निर्देश देने का आरोप भी लगाते सुनाई दे रहे हैं। 

दरअसल, सात अगस्त सोमवार को दिल्ली सेवा बील पर अपनी बात रख रहे थे। वह विपक्षी सांसदों द्वारा उठाए सवालों पर जवाब देरहे थे। चर्चा के दौरान सीपीआई और कांग्रेस सांसदों ने उनपर नागपुर से निर्देश लेने का आरोप लगाया। जिस पर जवाब देते हुए शाह ने कहा, "केवल तर्क के लिए मैं सहमत हूं कि हम नागपुर से निर्देश लेते हैं। लेकिन कम से कम नागपुर तो भारत का हिस्सा है. हम रूस या चीन से निर्देश नहीं लेते हैं।”

सदन के अंदर शाह का दिया यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग लगातर वीडियो को शेयर पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कई जहाँ शाह का समर्थन कर रहे हैं। कई उनके विरोध में भी लिख रहे हैं। फ़िलहाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सेवा बिल पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके बाद विधेयक कानून बन गया है।