logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

देवेंद्र फडणवीस भागने वाला नहीं, लड़ने वाला व्यक्ति है, भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए बोले उपमुख्यमंत्री


मुंबई: देवेंद्र फडणवीस भागने वाला व्यक्ति नहीं लड़ने वाला व्यक्ति है। किसी को लगा मैं निराश हो गया और भावनाओं में यह बात कही अगर कोई यह सोचकर बोला तो ग़लतफ़हमी में न रहे। मैं शांत रहने वाला व्यक्ति नहीं। आज काम कर रहे हूँ करता रहूँगा। शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक दिल्ली में हुई। जिसमें बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही। 

फड़णवीस ने कहा, “अगर किसी ने सोचा कि मैं निराश हूं या भावुक होकर बोला हूं तो यह सच नहीं है। मैं आज एक बार फिर आपको बताता हूं कि मेरे दिमाग में भी कुछ रणनीति थी और आज भी है।”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मैं अमित शाह से मिलने गया था और उन्होंने मुझसे कहा भी था कि पहले इस काम को ऐसे ही चलने दो। उसके बाद महाराष्ट्र में क्या करना है इसका खाका बनाते हैं। इसलिए, किसी भी परिस्थिति में, मैं एक मिनट के लिए भी शांत नहीं बैठूंगा। मैं आपको एक बात जरूर बता सकता हूं कि अब मैं काम कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।” 

फडणवीस ने कहा कि वो भागने वाले लोगों में से नहीं हैं, बल्कि लड़ने वाले लोगों में से हैं और वो लड़ेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जबतक महाराष्ट्र में महायुति का झंडा नहीं लहराएगा, तबतक वो नहीं रुकेंगे।