logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे ने ऐलान पर देवेंद्र फडणवीस की आई प्रतिक्रिया, की बड़ी टिप्पणी


नागपुर: कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने नई सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा (BJP) उम्मीदवार के नाम का समर्थन करने का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, पीएम जो तय करेंगे शिवसेना उसका समर्थन करेगी। शिंदे के ऐलान पर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा कि, महायुति (Mahayuti) को लेकर कुछ लोगों के मन में शंका थी उसे एकनाथ शिंदे ने दूर कर दिया है। 

बुधवार को फडणवीस नागपुर से मुंबई जाने के लिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उनसे एकनाथ शिंदे के ऐलान पर उनसे सवाल किया गया। जिस पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, "महायुति में हम सब एक हैं। एकनाथ शिंदे हो, मैं हूँ या अजित पवार हो। हमारे गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। चुनाव के पहले भी हमने बताया था कि, सभी निर्णय हम सब मिलकर लेंगे। हमारे वरिष्ठ नेता हैं वह भी हमारे साथ बैठकर निर्णय लेंगे। उसी के अनुरूप सभी निर्णय होने वाला है।" 

वहीं एकनाथ शिंदे का उल्लेख करते हुए फडणवीस ने कहा कि, "इसके बावजूद अगर किसी के मन में किन्तु परंतु होगा आज शिंदे जी ने आज उसे दूर कर दिया है।" वहीं जब भाजपा कर्यकर्ताओं की मांग जिसमे वह उन्हें मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते है के सवाल पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया।