logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

चुनाव के पहले बिखरने लगा Indi Alliacne! ममता बनर्जी बंगाल और आप ने पंजाब में अकेले लड़ने का किया ऐलान


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को सत्ता से बेदखल करने की हुंकार भरने वाला इण्डिया गठबंधन (Indi Alliacne) चुनाव के पहले ही बिखरने लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में अपने दम पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ममता ने कहा कि, "उन्होंने इण्डिया गठबंधन में कई सुझाव दिए, लेकिन उन्हें माना नहीं जा रहा। इस कारण हम पश्चिम बंगाल में किसी के साथ नहीं अपने दम पर लड़ेंगे।"

ममता बनर्जी ने  कहा, "कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इसकी चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले ही बीजेपी को हराएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मैं भारत गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।"

बंगाल में लड़ेगा इंडिया गठबंधन 

ममता के अपने दम पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है। रमेश ने कहा कि, "ममता बनर्जी ने कहा कि हम बीजेपी को हराना चाहते हैं और बीजेपी को हराने के लिए हम कुछ भी करेंगे। राहुल गांधी ने साफ कहा कि ममता जी और टीएमसी भारत गठबंधन के बहुत मजबूत स्तंभ हैं। हम ममता जी के बिना भारत गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकते। भारत गठबंधन पश्चिम बंगाल में गठबंधन की तरह लड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कई बार घोषणा की है कि सभी भारतीय गठबंधन दलों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।"

पंजाब के सभी सीटों पर लड़ेगी आप 

ममता बनर्जी के बाद अरविन्द केजरीवाल से भी इंडिया गठबंधन को झटका मिलने की खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप ने पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार, राज्य इकाई ने पंजाब के अंदर कांग्रेस के साथ गठबधन का विरोध किया है। जिसपर अरविन्द केजरीवाल ने अपनी सहमति दे दी है।

यह भी पढ़ें: