logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

“हाथी मामले में सरकार की कोई भूमिका नहीं”, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्पष्ट, संजय शिरसाट के बयान का किया बचाव


अमरावती: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोल्हापुर में गजराज (हाथी) मामले और विधायक संजय शिरसाट व मेघना बोर्डिकर से जुड़े विवादास्पद बयानों पर अपना रुख स्पष्ट किया। अमरावती में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य में इन दिनों चर्चा में रहे इन तीनों मुद्दों पर सरकार का आधिकारिक रुख पेश किया।

कोल्हापुर में मंदिर परिसर से हाथी को हटाने के फैसले पर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हाथी को हटाने के संबंध में सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। कुछ शिकायतों के चलते बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने इस मामले में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की थी। उस समिति की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया और कोर्ट ने उस आदेश को बरकरार रखा है। इसलिए इस मामले में राज्य सरकार की कोई सीधी भूमिका नहीं है।” मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की भावनाएँ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए मंगलवार को इस मामले पर विधायकों के साथ बैठक बुलाई गई है।”

वहीं, मंत्री संजय शिरसाट के विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, “मंत्री कभी-कभी अपने भाषणों में कुछ मज़ाकिया बातें कह देते हैं। इसलिए हर बात का मज़ाक उड़ाना ठीक नहीं है। मुझे नहीं लगता कि शिरसाट ने जो कुछ भी कहा वह ग़लत है। हालाँकि, मैंने उन्हें ऐसे बयानों को लेकर संयम बरतने की सलाह दी है।” मुख्यमंत्री के इस बयान ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री शिरसाट का समर्थन किया, लेकिन साथ ही उन्हें सार्वजनिक बयान देते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी।