logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

राज्य भर में सावरकर गौरव यात्रा निकलेगी सरकार, शिंदे-फडणवीस ने किया ऐलान


मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। भाजपा सहित शिंदे की शिवसेना लगातार राहुल और कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस राहुल के समर्थन में खड़ी है। इसी वार-पलटवार के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में वीर सावरकर गौरव यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह ऐलान किया।

जानबूझकर हो रहा अपमान 

मुख्यमंत्री शिंदे ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि, “राहुल गांधी द्वारा स्व सावरकर का बार-बार अपमान किया जाता है. मैं इसका सार्वजनिक तौर पर विरोध करता हूं। सावरकर ने देश को आजादी दिलाई। देश के लिए आंदोलन करते हुए उन्हें काले पानी की सजा भुगतनी पड़ी। उनके बलिदान से देश को आजादी मिली और हम सभी इसका लुत्फ उठा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, "यह देश एक लोकतंत्र है। लोकतंत्र में सभी को कार्य करने और अपना निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है। इसके लिए बलिदान देने वाले देशभक्तों का जानबूझ कर अपमान किया जा रहा है और देश भर में इसका विरोध हो रहा है।"

स्वतंत्रता के साथ कई क्षेत्रों में दिया योगदान 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संयुक्त बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि, ''स्वतंत्रता संग्राम के अलावा भी कई क्षेत्रों में स्वतंत्रता नायक सावरकर ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने जाति उन्मूलन, अंधविश्वास उन्मूलन, मराठी भाषा का महिमामंडन, मराठी भाषा को अनेक शब्द देने का कार्य किया। उन्होंने कई क्षेत्रों में योगदान दिया। उनके अतुलनीय योगदान का हर देशवासी ऋणी है।"

उद्धव ठाकरे और विधायक कर रहे बचाव उन्होंने आगे कहा, "पूरा देश और खासकर महाराष्ट्र उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने पर उद्धव ठाकरे और उनके विधायक जमकर उनका बचाव करते नजर आए। ऐसा करते हुए उन्हें वीर सावरकर का कोई अपमान नहीं लगा। उद्धव ठाकरे और उनके विधायकों के आत्मसमर्पण का यह चरम बिंदु था।"