logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'मैं देवेंद्र सरिता गंगाधर फडणवीस ईश्वर की...', जल्द तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते दिखाई देंगे


नागपुर: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? एकनाथ शिंदे पद को छोड़ेंगे या नहीं? क्या वह नाराज चल रहे हैं। सीएम पद के लिए कहीं वह उद्धव ठाकरे वाली भूमिका को नहीं ले लेंगे। पिछले चार दिनों से शुरू चर्चा और सवालों का जवाब बुधवार को मिल गया। एकनाथ शिंदे ने खुद ही इन तमाम सवालों का जवाब दे दिया और ऐलान कर दिया की भाजपा जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगी उसका समर्थन शिवसेना करेगी। लगे हाथ भाजपा ने भी शिंदे की घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार भी प्रकट कर दिया। इसी के साथ यह निश्चित हो गया कि, देवेंद्र फडणवीस जल्द तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए दिखाई देंगे। 

2024 के विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली है। 233 सीटों के साथ महायुति ने तीन तिहाई बहुमत प्राप्त कर लिया। वहीं महाविकास अघाड़ी मात्र 46 सीटों पर ही सिमट गई। महायुति में भारतीय जनता पार्टी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना ने 57 सीटों पर कब्ज़ा किया। अजित पवार की एनसीपी 41 और बडनेरा सीट पर भाजपा के समर्थित रवि राणा को जीत मिली। 

विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत मिलने के बाद से मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर चर्चाओं का और तेज हो गया। किसी ने कहा, भाजपा की ज्यादा सीट है इसलिए भाजपा का यानी देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। किसी ने कहा, शिंदे की अगुवाई में महायुति को प्रचंड जीत मिली है। इसलिए शिंदे ही कंटिन्यू रहेंगे। कईयों ने बिहार का उदाहरण देते हुए भाजपा से बड़ा मन दिखाने और शिंदे को सीएम बनाने तक की बात कह दी। इस दौरान ऐसी भी खबरे आई की शिंदे मुख्यमंत्री पद पर अड़ गए हैं और उन्होंने उसे नहीं छोड़ने की बात कह दी है। हालांकि, इन चर्चाओं को शिंदे ने खुद की विराम लगा दिया। 

ठाणे स्थित अपने निजी निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से अपनी दावेदारी छोड़ने की बात कह दी। शिंदे ने कहा कि, "भाजपा ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे।" शिंदे ने आगे कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह से फ़ोन पर बात की और उनके लिए निर्णय के साथ खड़ा रहूँगा। पीएम एनडीए के सबसे बड़े नेता है इसलिए वह जो भी फैसला करेंगे शिवसेना उसके साथ रहेग।" शिंदे यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि, "मैंने प्रधानमंत्री से स्पष्ट कहा है कि, मुख्यमंत्री पद का निर्णय लेते समय कोई चिंता नहीं करनी है। भाजपा जिसे मुख्यमंत्री बनाएगी उसका समर्थन करेगी।"

शिवसेना प्रमुख के ऐलान का भाजपा ने भी स्वागत किया। शिंदे की प्रेसवार्ता के तुरंत बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पत्रकारों से  बात की। इस दौरान बावनकुले ने शिंदे की भूरी-भूरी प्रशंसा की। एकनाथ शिंदे को रोने वाला नहीं बल्कि लड़ने वाला बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, "मैं महायुति के हमारे नेता, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धन्यवाद देता हूं। मैं उनकी भूमिका का स्वागत करता हूं. कल से ही विपक्षी दल के लोग शोर मचा रहे हैं कि वे शिंदे से नाराज हैं. विपक्षी दलों के नेताओं ने एकनाथ शिंदे जैसे निपुण व्यक्ति के व्यक्तित्व पर सवाल उठाने की कोशिश की। लेकिन महायुति के नेता के तौर पर शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र की जनता और राज्य के सभी लोगों के सामने अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट रूप से बता दी।"

अमित शाह लगाएंगे नाम पर मुहर 

चुनाव में भाजपा के सबसे बड़े दल होने के नाते और चुनाव में अगुवाई करने के कारण देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार है। भाजपा विधायक और कार्यकर्ता भी उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें पेश कर रहे हैं। नतीजों के बाद से फडणवीस मुख्यमंत्री बने इसको लेकर समर्थकों द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में हवन और पूजा कर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो फडणवीस का नाम लगभग तय हो गया है। आज होने वाली बैठक में अमित शाह इसपर अंतिम निर्णय लगा देंगे।