logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

"उतने ऊपर सब पहुंचे यह जरुरी नहीं", भाजपा कार्यकर्ताओं का उल्लेख करते हुए मोहन भगवत ने कही बड़ी बात


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को भारतीय जनता पार्टी का अभिभावक माना जाता है। भाजपा के सभी बड़े नेता संघ के प्रचारक या उनसे जुड़े हुए हैं। भाजपा के संगठन में संघ का सीधा जुड़ाव होता है। पार्टी का संगठन महामंत्री संघ का नेता होता है। इस कारण संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा कहा एक-एक बात भाजपा नेताओं को लेकर बड़ा महत्वपूर्ण होता। इसी के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ी बात कह दी है। भागवत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को लेकर एक किस्से के जवाब में कहा कि, "जरुरी नहीं है कि, भाजपा के कार्यकर्ताओं को वहां पहुंचना जरुरी है।"

दरअसल, बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। भागवत दीनदयाल उपाध्याय पर लिखित किताब "माँ भारती के सारथी पंडित दीनदयाल उपाध्याय" किताब के विमोचन में शामिल हुए। शहर के विदर्भ सहित संघ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, वेदप्रकाश मिश्रा, दयाशंकर तिवारी मौन सहित शहर के लेखक और कवि शामिल हुए। इस दौरान बोलते हुए पूर्व महापौर तिवारी ने पंडित उपाध्याय से जुड़े कई किस्से सुनाएं। जिसमें उन्होंने बताया कि, जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हुए भी वह एक आम किसान सहित आम जनता की तरह रहते थे। फटे हुए कपड़े पहनते थे। 

तिवारी ने कहा कि, "आज जब हम अपने कार्यकर्ता और नेताओं को इस बारे में बताएं तो उन्हें यकीन नहीं होता है की कोई ऐसे भी रह सकता है।" अपने संबोधन में संघ प्रमुख भागवत ने इसपर अपनी बात कही। उन्होंने कहा, "दीनदयालय जी को लेकर आज के पीढ़ी के भाजपा कार्यकर्ता जब उनकी कहानी सुनते हैं तो उन्हें विश्वास नहीं होता की ऐसा हुआ होगा। क्योंकि, वह इतने ऊपर है। उतने ऊपर हम सब पहुंच जायेंगे संभव नहीं और जरुरत भी नहीं है। हमको यही कहना चाहिए अगर एक कण भी आप के तेज का मिल गया सभी 10 दिशों को उजाला दे सकते हैं।"