logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Loksabha Election 3rd Phase Voting: सुबह 11 बजे तक महाराष्ट्र में 18.18 प्रतिशत वोटिंग, देश में 25.41 लोगों ने किया मतदान


मुंबई: महाराष्ट्र की 11 सीटों सहित  देश के 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 18.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य की सतारा, बारामती, लातूर, सांगली, हातकणंगले, कोल्हापुर, माढा, रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, ओस्मानाबाद और सोलापुर में मतदान जारी है। वहीं देश में अभी तक औसतन 25.41 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ डाला वोट 


बारामती से चुनाव लड़ रही सुप्रिया सुले ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान एनसीपी-सपा प्रमुख शरद पवार, अपने बहनों और उनके परिजनों के साथ बारामती के मालेगांव में जाकर मतदान किया। इसके बाद सभी बाहर निकले और फोटो खिचाई। 

अजित पवार ने भी परिवार के साथ किया मतदान 


सुप्रिया सुले के बाद अजित पवार ने काटेवाड़ी स्तिथ केंद्र में जाकर मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी और बारामती से उम्मीदार सुनेत्रा पवार और माता आशा अनंतराव पवार ने भी मताधिकार का उपयोग किया। 

सुनील तटकरे ने किया मतदान 


राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ से महायुति उम्मीदवार सुनील तटकरे और उनके परिवार के सदस्यों ने रोहा तालुका के दुर्तोली मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।