logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

'महाराज हमें माफ़ करो', राजकोट किले की घटना को लेकर फडणवीस के क्षेत्र में लगे पोस्टर


नागपुर: राजकोट किले की घटना को लेकर राज्य में सियासत का दौर जारी है। विपक्षी इस मुद्दे को अपने हाथ से जाना नहीं देना चाहते, जिसके तहत वह लगातार राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। और मुख्यमंत्री एकनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार विपक्ष के निशाने पर हैं। इसी क्रम में दक्षिण-पश्चिम नागपुर में घटना को लेकर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें महाराज हमें माफ़ करें ऐसा लिखा हुआ है। कांग्रेस नेता और आगामी विधानसभा चुनाव में फडणवीस के खिलाफ ताल ठोक रहे प्रफुल्ल गुडधे पाटिल की तरफ से यह पोस्टर लगाए हैं। 

ज्ञात हो कि, नौ महीने पहले प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट किले पर बनी मूर्ति का अनावरण किया था। वहीं अगस्त महीने के मध्य में तेज बारिश और हवा के वजह से मूर्ति गिर गई। मूर्ति गिरने की घटना को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई। विपक्षी महाविकास अघाड़ी मुख्यमंत्री शिंदे सहित दोनों उपमुख्यमंत्री पर हमलावर हो गई। यही नहीं विपक्ष ने मूर्ति निर्माण में घोटाले तक का आरोप लगाया। हालांकि, इस घटना को लेकर राज्य सरकार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की जनता से माफ़ी मांगी। यही नहीं किले में फिर से एक भव्य मूर्ति लगाने का ऐलान किया। 

लेकिन इसके बावजूद विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार हो या उद्धव ठाकरे सभी फडणवीस को घेरने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम में कांग्रेस नेता प्रफुल्ल गुडधे द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें महाराज हमें माफ़ करो ऐसा लिखा हुआ है। शहर के ओंकार नगर चौक से लेकर छत्रापति चौक के बीच यह पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण जिन क्षेत्रों में यह पोस्टर लगाए गएँ हैं वहां मराठा समाज की संख्या सबसे ज्यादा है। 

चुनाव में हादसे को भुनाने का प्रयास 

राज्य में जल्द ही विधानसभा के चुचुनाव होने वाले हैं। प्रफुल्ल गुडधे पाटिल देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए दिखाई दे सकते हैं। जिसके कारण वह लगातार उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर हमला बोलने का कोई असर नहीं छोड़ना चाहते है। आरक्षण को लेकर मराठा समाज में फडणवीस को लेकर रोष दिखाई दे रहा है। मनोज जारंगे पाटिल लगातार फडणवीस को विलन बता रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मूर्ति गिरने के मुद्दे में चुनाव में भुनाना चाहती है। इसी को देखते हुए कांग्रेस या कहें प्रफुल्ल गुडधे मुद्दे को ठंडा नहीं पड़ना देना चाहते हैं और बैनर पोस्टर लगाकर लोगों के सामने मुद्दा को जिन्दा रखना चाहते हैं।