logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Monsoon Update: दक्षिण पश्चिम मानसून केरल से टकराया, इस तारीख को विदर्भ में देगा दस्तक


नागपुर: विदर्भ सहित देशभर में जोरदार गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि, दिल्ली, राजस्थान सहित कई हिस्सों में तापमान 50 को पार कर गया है। चिलचिलाती धुप और जला देने वाली गर्मी से नागरिक हलाकान है। सभी गर्मी से राहत पाने मानसून का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को मानसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई। जिसके तहत दक्षिण पश्चिम मानसून केरल से टकरा गया है। मौसम विभाग ने केरल में आने वाले 48 घंटे में मूसलाधार बारिश की चेतवानी जारी है। 

तय समय से दो दिन पहले पहुंचा मानूसन 

भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में दस्तक देने का ऐलान किया है। मानसून एक जून को केरल पहुँचता था। हालांकि अपने तय समय से दो दिन पहले ही मानसून केरल के तट से टकरा गया है. IMD मौसम  के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान मध्य अरब सागर, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

15 जून तक नागपुर में देगा दस्तक 
मानसून के केरल में पहुंचते ही वहां जोरदार बारिश शुरू। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में वहां जोरदार बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मैप के मुताबिक, 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। इसके बाद आगे बढ़ते हुए 15 से 20 जून के बीच विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पर पहुंच जाएगा। और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।