logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में 27% ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे निकाय चुनाव, SC ने सुनाया बड़ा फैसला; महायुति सरकार को मिली बड़ी राहत


नई दिल्ली/नागपुर: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं और मनपा के चुनावों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सोमवार को चुनावों में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण और नई प्रभाग रचना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। इसी के साथ राज्य में ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव का रास्ता साफ़ हो गया है।

ज्ञात हो कि, नई प्रभाग रचना और ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। जिसमें चुनाव आयोग की कार्रवाई को रोक लगाने और 2022 के अनुसार, चुनाव कराने की मांग की गई थी। सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत ने तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि 6 मई 2024 के आदेश के अनुसार स्थानीय निकाय चुनावों में 27% ओबीसी आरक्षण लागू रहेगा। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि 11 मार्च 2022 की पुरानी वार्ड रचना के आधार पर चुनाव नहीं होंगे, बल्कि नई प्रभागरचना के अनुसार ही चुनाव कराए जाएंगे।

अदालत ने राज्य चुनाव आयोग को 4 सप्ताह के भीतर चुनाव अधिसूचना जारी करने और 4 महीनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है, वहीं ओबीसी समाज में भी इसे लेकर भारी उत्साह है। अब राज्य के 29 नगर निगम, 290 नगर परिषदें, 32 जिला परिषदें और 335 पंचायत समितियों में चुनाव की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ेगी। माना जा रहा है कि निकाय चुनावों की घोषणा जल्द ही हो सकती है, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल देखने को मिलेगी।