logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, मुफ्त पानी–इलाज और घर टैक्स में छूट समेत 20 सूत्री वादे


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव (Nagpur Municipal Corporation Election 2026) को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress) ने अपना 20 सूत्रीय घोषणापत्र जारी कर दिया है। मंगलवार को नागपुर शहर के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (Harshwardhan Sapkal) तथा विधायक एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे (Vikas Thakre) की मौजूदगी में यह घोषणापत्र जारी किया गया। घोषणापत्र में कांग्रेस ने प्रत्येक नागरिक को 30 हजार लीटर मुफ्त पानी, 500 वर्गफुट तक के भूखंड पर कर से छूट, बीपीएल परिवारों को बाजारों में मुफ्त दुकानें तथा निजी अस्पतालों में मुफ्त ओपीडी जैसी प्रमुख घोषणाएं शामिल की हैं।


कांग्रेस ने अपने घोषणा पारा में 20 सूत्रीय वादे घोषित किया:



भाजपा ने अपने वादे नहीं किए पुरे- ठाकरे
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि, "पिछले 19 साल से मनपा पर भाजपा की सत्ता है। भाजपा ने इतने सालों में जितने वादे किये उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है। आवारा कुत्ते, बढ़े हुए टैक्स, पानी के बिल, कचरा जमा होना, सीवर लाइन और पाइप चोक होना जैसी समस्याएं बनी हुई है।" ठाकरे ने आगे कहा कि, अगर इन समस्याओं का समाधान हो गया होगा, तो जनता भाजपा को मतदान नहीं करेगी। बल्कि हमारे साथ आएगी और कांग्रेस पार्टी को मतदान करेगी।"