logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: नोटिस मिलते ही गायब हुआ फहीम खान का परिवार, मनपा ने अनुपस्थिति में अवैध अतिक्रमण हटाया


नागपुर: नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) मामले के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर को नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) ने तोड़ फिया है। प्रशासन ने सोमवार सुबह फहीम खान (Fahim Khan) के मकान पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मिली जानकारी एक अनुसार मनपा ने अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। वहीं नोटिस मिलने के बाद से फहीम का परिवार गायब हो गया।

जाँच में पता चला कि, दंगाई फहीम खान ने यशोधरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर संजय बाग कॉलोनी में एक अनधिकृत दो मंजिला इमारत का निर्माण किया है। नागपुर मनपा ने कल रविवार को उसके घर पर अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। 24 घंटे की समय सीमा दी गई। मनपा का का नोटिस जारी होने के बाद फहीम खान का परिवार भयभीत हो गया। बताया जा रहा है कि वह कल रात घर से निकला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका पूरा परिवार अपने रिस्तेदारो के यहाँ चला गया है। 

भीड़ को इकट्ठा कर हिंसा के लिए उकसाया

नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) मामले में दर्ज एफआईआर से मिली जानकारी के अनुसार फहीम खान को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। एफआईआर में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि फहीम खान ने हिंसा वाले दिन इलाके में भीड़ इकट्ठा की थी। यही नहीं आरोपी ने भीड़ को पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भड़काया। परिणामस्वरूप, जहां पुलिस ने नागपुर हिंसा के सरगना फहीम खान को भीड़ इकट्ठा करने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अब मनपा नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर चला दिया है। 

देखें वीडियो: