logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं होने के सवाल पर जयंत पाटिल बोले- कांग्रेस पार्टी जल्द करेगी नाम का चुनाव


नागपुर: अजित पवार के बगावत और शिंदे फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली पड़ा हुआ है। अजित के बगावत के बाद विधायकों की संख्या को देखते हुए कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन, अभी तक वह नाम का चुनाव नहीं कर पाई है। वहीं इसको लेकर एनसीपी शरद पवार गुट नेता जयंत पाटिल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस सबसे बड़ा दल है, आने वाले कुछ दिनों में वह नाम का ऐलान कर देगी।"

पाटिल रविवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे। जहां बाबा साहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से बात की। जहां पीछे सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। पाटिल ने आगे कहा, "विधायकों की संख्या के अनुसार नेता प्रतिपक्ष तय होता है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के पास सबसे ज्यादा विधायक हैं। इस कारण उन्हें ही नाम तय करना है और विधानसभा अध्यक्ष को बताना पड़ता है। मुझे उम्मीद है आने वाले दो दिनों में कांग्रेस नेता का नाम तय कर लेगी और  इस हफ्ते से वह काम शुरू कर देंगे।"