logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पटोले वर्सेस वडेट्टीवार; पूर्व मंत्री ने दी संयम बरतने की सलाह, प्रदेश अध्यक्ष बोले- इतने बड़े नहीं की सार्वजनिक जवाब दूँ


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस सालों से गुटबाजी से जूझती रही है। हालांकि, यह गुटबाजी जिला स्तर पर ही दिखाई देती रही हैं, लेकिन अब यह राज्य स्तर तक पहुंच गई। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बीच शुरू कोल्ड वार दिन बी दिन और गहराता जा रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री वडेट्टीवार ने कांग्रेस अध्यक्ष को संयम और सोच समझ कर देने की सलाह दी। वडेट्टीवार के इस सलाह पर पटोले ने जवाब देते हुए कहा कि, वह इतने बड़े नहीं की उन्हें सार्वजनिक रूप से जवाब दूँ।"

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पिछले कई दिनों से महाविकास अघाड़ी में सब सही नहीं चल रहा है। पिछले दिनों एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृत्वीराज चौहान पर पलटवार किया और कहा कि, वह एमवीए में नमक के पत्थर नहीं फेंके।"

छगन भुजबल के दिए बयान को मुद्दा बनाते हुए वडेट्टीवार ने बिना नाम लिए पटोले पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "बोलते और लिखते समय थोड़ा संयम रखना चाहिए। जागरूकता के साथ बोलें। पूरी जानकारी के साथ लिखें। कटु भाषा का प्रयोग न करें। जोड़ने की भाषा सभी को करनी चाहिए। इसी में महाविकास अघाड़ी का भविष्य उज्ज्वल है।"

उन्होंने कहा, 'आने वाली सरकार महाविकास अघाड़ी की होने वाली है. कितना भी कठोर हो, टूटेगा नहीं। अगर यह थोड़ा ढीला भी हुआ तो हम फिर से फेविकोल लगाएंगे। चलो जोड़ते हैं। इसलिए महाविकास अघाड़ी के विरोधियों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।"

बंद कमरे में करेंगे इलाज

वडेट्टीवार ने सलाह पर नाना पटोले भड़क गए हैं। पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए पटोले ने कहा, "उनका इलाज हम बंद कमरे में करेंगे। यही नहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, “वह इतने बड़े नहीं हुए हैं कि, सार्वजनिक तौर पर उन्हें जवाब दिया जाए।”