logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख नहीं घोषित करने पर पवार का पीएम मोदी पर हमला, कहा- उनकी बातों में नहीं कोई सच्चाई


नागपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की घोषणा कर दी है। हालांकि, आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख नहीं घोषित की। राज्य में हो रही बारिश और आगामी त्योहार को देखते हुए दोनों राज्यों के साथ चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया है। वहीं इसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सपा के प्रमुख शरद पवार ने  प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। पवार ने कहा कि, एक तरफ पीएम एक साथ चुनाव की बात करते हैं, दूसरी तरफ अलग अलग राज्यों के चुनाव करवाते हैं।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, पीएम जो कहतें है वह भरोसे लायक नहीं है। 

राज्य में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसको देखते हुए एनसीपी-सपा ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत शनिवार को शरद पवार नागपुर और वर्धा दौरे पर पहुंचे। जहां वह दोनों जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे। पवार की यात्रा को देखते हुए पार्टी नेताओं ने जोरदार तैयारी की।

नागपुर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पवार ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद वह सीधे एयरपोर्ट से होटल के लिए निकल गए। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा नहीं करने को लेकर सवाल किया गया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए बयान का उल्लेख करते हुए प्रहार किया। 

देशमुख ने कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को कहा था कि, देश में सभी राज्यों के चुनाव एक साथ कराने की बात कही थी। यह कहने के बाद चार राज्यों के चुनाव होने के बाद उसे अलग-अलग क्यों ले रहे हो? दो राज्यों में चुनाव कराया जा रहा है और झारखंड सहित महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया। इसलिए जो बातें वह करते हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।"