logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Prashant Koratkar: प्रशांत कोरटकर को बड़ी राहत, कोल्हापुर सत्र अदालत से मिली जमानत


कोल्हापुर: छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी नगर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और इतिहासकार इंद्रजीत सावंत (Indrajit Sawant) को धमकी देने मामले में गिरफ्तार प्रशांत कोरटकर (Prashant Koratkar) को जमानत मिल गई है। कोल्हापुर सत्र न्यायालय (Kolhapur Session Court) ने जमानत दी है। कोरटकर को पहले पुलिस हिरासत में तथा बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जमानत मिलने से कोरटकर को राहत मिली है।

प्रशांत कोरटकर और इतिहास के विद्वान इंद्रजीत सावंत की कथित कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई थी। इस कॉल रिकॉर्डिंग में प्रशांत कोरटकर से बात करते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे थे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद यह कॉल रिकॉर्डिंग पूरे महाराष्ट्र में वायरल हो गई। इस मामले में कोरटकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके लिए कुछ स्थानों पर प्रदर्शन भी हुए। जिसके बाद कोरटकर को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले तीन दिन और फिर दो दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया था। इसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोरटकर ने कोल्हापुर जिला सत्र न्यायालय में जमानत के लिए अपील की थी। दो दिन पहले सुनवाई हुई थी। जिसके बाद आज कोर्ट ने जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुनाया है। सत्र न्यायालय ने कोरटकर की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।