logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

‘सामना’ ने किया फडणवीस का समर्थन: विजय वड्डेटीवर


नागपुर: नेता प्रतिपक्ष विजय वड्डेटीवर ने भजपा के ‘घर-घर चलो’ अभियान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भजपा के खिलाफ खिलाफ हम ‘सच सच दिखाओ’ अभियान चलाएंगे। वड्डेटीवर ने कहा, “भाजपा जिन योजनाओं को अपना बता रही है वे सभी कांग्रेस के समय से चल रही हैं।” वडेट्टीवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हीं योजनाओं का प्रमाणीकरण चल रहा है।

उन्होंने कहा, “आवास न मिलने पर भी आवंटन प्रमाण पत्र देकर बधाई देने दी जा रही है। लोग कह रहे हैं जब आवास मिला ही नहीं तो बधाई कैसी। लोग इससे निराश हैं। घर-घर जाकर लोगों से भीख मांगी जाती है और यह घर-घर जाकर उन्हें बेवकूफ बनाना है।"

'सामना' में फड़णवीस का समर्थन

'सामना' में फडणवीस पर छपे लेख पर सवाल पूछने पर वडेट्टीवार ने कहा कि वहां जो लिखा है वो तो देवेंद्र फडणवीस के सपोर्ट में ही है।  

उन्होंने कहा,  “मैंने सामना की भाषा अच्छी तरह से पढ़ी है। इसमें देवेन्द्र फड़णवीस का समर्थन किया गया है। सामना के माध्यम से फड़णवीस के साथ हुए अन्याय का पर्दाफाश हो गया है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “जब फड़णवीस मुख्यमंत्री थे तो उन्हें उपमुख्यमंत्री क्यों बनाया गया? उनकी गुणवत्ता और पढ़ाई को देखकर वे अवसादग्रस्त हो रहे हैं।” वडेट्टीवार ने सवाल किया कि क्या जानबूझकर उनकी गरिमा को कम करने का प्रयास किया गया है।