logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवानी दाणी और शेषराव गोतमारे बने एनआईटी ट्रस्टी, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद की मौजूदगी में संभाला पदभार


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर की राजनीति में अहम जिम्मेदारी देते हुए मनपा स्थाई समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी और नगरसेवक शेषराव गोतमारे को नागपुर सुधार प्रन्यास में ट्रस्टी पद पर नियुक्त किया है। सोमवार को जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान महापौर नीता ठाकरे समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नागपुर मनपा में सत्ता में काबिज होने के बाद भाजपा लगातार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भाजपा ने मनपा स्थाई समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी और नगरसेवक शेषराव गोतमारे को नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT) में  ट्रस्टी  पद पर नियुक्त किया है।

सोमवार को दोनों नेताओं ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष कुमार आशीर्वाद ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीलाबाई हाथीबेड़े, सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर, विधायक संजय भेंडे, शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। इसके साथ ही एनआईटी के सभी  ट्रस्टी पद अब पूर्ण हो चुके हैं। विधायक कृष्णा खोपड़े और संदीप इटकेलवार पहले से ही विश्वस्त के रूप में कार्य कर रहे हैं।

एनआईटी में विश्वस्त बनने के बाद दोनों नेताओं ने नागरिकों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही अनधिकृत लेआउट समेत शहर के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए तेजी से काम करने का भरोसा भी दिलाया।