logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

"भाजपा दुकान नहीं, करोड़ों का विश्वास है..." प्रफुल्ल गुडधे के बयान पर भाजयुमो नेता पारेंद्र पटले का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा हमला


नागपुर: नागपुर की राजनीति में इस समय सियासी उबाल आ चुका है। शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे द्वारा भारतीय जनता पार्टी को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी बेहद तेज हो गई है। दरअसल, गुडधे ने अपने पदग्रहण समारोह के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए मराठी में कहा था कि "वडिलांनी सुरू केलेले भाजपचे दुकान आम्हीच बंद करणार" (पिताजी द्वारा शुरू की गई भाजपा की दुकान हम ही बंद करेंगे)। उनके इस बयान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष पारेंद्र पटले ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कांग्रेस नेता पर जोरदार पलटवार किया है।

पारेंद्र पटले ने प्रफुल्ल गुडधे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई "दुकान" नहीं है, बल्कि यह करोड़ों देशवासियों के अटूट विश्वास और लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम और त्याग से खड़ा हुआ दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पटले ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष का अपमान बताते हुए कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद और घरानेशाही हमेशा से कांग्रेस की असली पहचान रही है, इसलिए भाजपा पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपने संगठन की खस्ता हालत और कमजोर नेतृत्व की स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए।

इसके साथ ही, पटले ने प्रफुल्ल गुडधे के राजनीतिक कार्यकाल और उनके क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, वहां के विकास की कमी का जवाब पहले कांग्रेस नेताओं को जनता को देना चाहिए। आगामी महानगरपालिका (मनपा) चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है और सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता है।

पटले ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को बंद करने का सपना देखने के बजाय कांग्रेस को अपने खुद के वजूद और डूबते संगठन को बचाने की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि जनता का भरोसा केवल विकास की राजनीति करने वाली भाजपा के साथ है, न कि कांग्रेस की खोखली बयानबाजी के साथ।