logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"जीवन में आया धुंध हमेशा नहीं रहती, वह रनवे पर उतरेगा यह निश्चित", सुधीर मुनगंटीवार का बयान बना चर्चा का विषय


नागपुर: महायुति सरकार में मंत्री नहीं बनाये जाने को लेकर सुधीर मुनगंटीवार को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है। कभी कहा जा रहा की वह अभी भी नाराज है, कभी कहा जा रहा वह केंद्रीय संगठन में सम्मलित किया जाएगा। हालांकि, इन्हीं चर्चाओं के बीच मुनगंटीवार का एक बयान चर्चा का विषय बना गया है। जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, जीवन में आया धुंध कुछ समय का ही होता है, जैसे विमान का निचे उतरना निश्चित रहता है, वैसा उस धुंध का हटना भी निश्चित रहता है।

मुनगंटीवार ने कहा, "मैं आज सुबह मुंबई से नागपुर के लिए उड़ान पर चढ़ा। लेकिन अचानक ऐसा हुआ कि मैं नागपुर में उतर नहीं सका और विमान भी नहीं उतर सका। क्योंकि नागपुर में इतना कोहरा जमा हो गया था कि विमान का पायलट उसे नागपुर में उतारने के बजाय सीधे हैदराबाद ले गया। फिर हमारा विमान हैदराबाद में उतरा। फिर एक घंटे बाद संदेश आया कि नागपुर में कोहरा छंट गया है और फिर विमान वापस नागपुर आ गया। जीवन ऐसा ही है. कभी-कभी कोहरा पड़ता है, लेकिन वह कोहरा स्थायी नहीं होता। "लेकिन यह निश्चित है कि हमारा विमान पुनः उतरेगा।"