logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Weather Update: गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने विदर्भ में हिट वेव की दी चेतावनी


नागपुर: गर्मी इस बार अप्रैल के महीने में ही अपने रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है। अप्रैल समाप्त होने के पहले ही जिले का तापमान 44 डिग्री के पार हो गया है। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धुप के बीच मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में हिट वेव की चेतावनी दी है।

इस बार गर्मी अपना पूरा तेवर दिखा रही है। अप्रैल के महीने में ही तापमान 44 डिग्री के पार हो गया है।  गर्मी का आलम ये है कि विदर्भ में बुलढाणा जिले को छोड़ सभी जिलों का तापमान 42  डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। नागपुर, अकोला, अमरावती, वर्धा यवतमाल में तो 44 डिग्री के ऊपर तापमान है।  अप्रैल के महीने में ही तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात के समय भी गर्मी से कोई राहत नहीं है रात के समय का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। 

गर्मी के तेवर को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले अगले ३ दिनों के हिट वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने नागपुर,अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के समय में लोगों के लिए घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।