logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

रावेर के मतदान केंद्रों पर ‘दो-दो बैलट' यूनिट! मैदान में 24 उम्मीदवार


बुलढाणा: चौथे चरण के लोकसभा आम चुनाव के लिए सोमवार को आखिरी दिन रावेर से छह लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब रावेर में सबसे ज्यादा 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। 16 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण, रावेर निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो 'बैलट इकाइयों' के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पूरी की जानी है।

यह लोकसभा क्षेत्र जलगांव जिले के कुछ हिस्सों और बुलढाणा जिले के दो तहसीलों को मिलाकर बनाया गया है, इसलिए जलगांव और बुलढाणा दोनों जिलों में इस चुनाव को लेकर दिलचस्पी पैदा हो गई है। जांच के बाद रावेर के 29 आवेदन शेष रह गये थे. सोमवार को नाम वापसी के आखिरी दिन जलगांव से छह और रावेर से पांच लोगों ने नाम वापस लिया. 

चिन्ह वितरण 

मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशियों को सोमवार को अपराह्न तीन बजे के बाद सिंबल का वितरण किया गया. कुछ ने ऐसे प्रतीकों की मांग की जो चुनाव आयोग के संकेतक नहीं थे। हालांकि, चुनाव प्रशासन ने उनकी मांग खारिज कर दी. 

कुल 24 उम्मीदवार

प्रत्येक मतपत्र इकाई उपकरण में केवल 16 उम्मीदवारों के नाम रखे जा सकते हैं. वहीं, चिक्कोडी में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। शेष 8 उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त बैलेट यूनिट और नोटा विकल्प जोड़ने की आवश्यकता है. इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर दो-दो 'बैलेट यूनिट' के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पूरी की जानी है. यहां चुनाव में एनसीपी के शरद पवार गुट से श्रीराम पाटिल और बीजेपी से रक्षा निखिल खडसे चुनाव लड़ रही हैं.