logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

“हम कट्टर हिंदुत्व विचारधारा वाली शिवसेना और बीजेपी”, जाधव बोले - मुस्लिम कार्ड खेलने वालों से हमारा कोई लेना-देना नहीं


बुलढाणा: जब शिंदे सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय के वोटों को आकर्षित करने के लिए कई योजनाएं बना रही है. वहीं, शिंदे गुट के नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मुस्लिम वोटों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा में मुसलमानों ने वोट जिहाद किया है.

वहीं, वंचित बहुजन अघाड़ी ने आगामी विधानसभा के लिए 10 मुसलमानों को उम्मीदवारी दी है. क्या एडवोकेट बालासाहेब आंबेडकर ने मुस्लिम कार्ड फेंका है, इस सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा, “अब तक महाविकास अघाड़ी ने मुस्लिम कार्ड को फेंका है और हमने लोकसभा चुनाव में अनुभव किया है कि मुसलमानों ने उसे स्वीकार किया. मुसलमानों ने भी वोट जिहाद कर महाविकास अघाड़ी को वोट दिया है. तो कौन सी पार्टी मुस्लिम कार्ड खेलती है, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, हम कट्टर हिंदुत्व विचारधारा वाली शिवसेना और बीजेपी हैं।”

वे आज बुलढाणा जिले के चिखली में विधायक श्वेता महाले द्वारा परिकल्पित 15 अरब 48 करोड़ के विभिन्न कार्यों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आये थे. इस दौरान पत्रिकाओं से बातचीत में उन्होंने यह बात कही.