logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'कहाँ से खरीदते हो कपडे', कार्यकर्ताओं के जवाब देते ही दूकान में पहुंचे उपमुख्यमंत्री अजित पवार


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हो गया। 10 दिन चले सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष  खूब व्यस्त रहा। कृषि, फसल नुकसान सहित तमाम मुद्दों को दोनों पक्षों में सदन के अंदर और बाहर जोरदार नोंक-झोंक देखी गई। हालांकि, इसके बावजूद नेता खुद के लिए समय निकाल ही लेते हैं। 

ऐसा ही वाकया विधानसभा सत्र के आखिरी दिन सामने आया है। जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार सिविल लाइंस स्थित एक नामी ब्रांड के आउटलेट में पहुंचे और अपने लिए कपडे ख़रीदे। 


सत्र के आखिरी दिन अजित पवार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से शॉपिंग को लेकर सवाल किया। पवार ने पूछा कपडे से कहां से लेते हो। 


नेता के सवाल पर कार्यकताओं ने तुरंत एक नामी ब्रांड का नाम लिया और उसके आउटलेट के बारे में जानकारी दी। पवार जिला अध्यक्ष बाबा गुजर , काटोल तहसील अध्यक्ष नरेश अरसड़े सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन्स स्तिथ ब्रांड के आउटलेट पहुंचे और कपडे ख़रीदे। ज्ञात हो कि, नेताओं में लिनन के कपड़ो का बहुत क्रेज रहता है।