logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चलती एम्बुलेंस में लगी आग, टली बड़ी अनहोनी


यवतमाल: मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगते ने ड्राइवर ने तुरंत वाहन को रोका एम्बुलेंस में मौजूदा मरीज, डॉक्टर सहित सभी छह लोग सभी निचे उतर गए। हालांकि, इस घटना में पूरी एम्बुलेंस जलकर ख़ाक हो गई। यह हादसा गुरुवार दोपहर 12 बजे आर्नी मार्ग पर अमृत लॉन के सामने हुई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। 

दिग्रस की गर्भवती महिला को परिजन एम्बुलेंस से इलाज के लिए यवतमाल ले जा रहे थे। एंबुलेंस में मरीज के साथ उसके परिजन और डॉक्टर व नर्स समेत पांच लोग थे। एंबुलेंस के यवतमाल शहर पहुंचने के बाद अमृत लॉन के सामने ड्राइवर को गाड़ी के बोनट से अचानक धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी, तब तक गाड़ी के केबिन में आग लग गई। ड्राइवर कार से नीचे कूद गया। वहीं सड़क पर मौजूद नागरिकों ने एंबुलेंस में सवार लोगों को बाहर निकाला। 

नागरिकों ने तुरंत इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने आग पर काबू पा लिया। वहीं मरीज को दूसरी एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई. लेकिन घटना के कारण इस मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। गर्मी 

दो सप्ताह पहले कालाअंब में एक चलती कार में आग लग गई थी। वाहन जलने की ये घटनाएं बढ़ती गर्मी के कारण हो रही हैं. इसलिए, ये घटनाएं बताती हैं कि धूप में वाहन छोड़ते समय उचित सावधानी बरतनी चाहिए।