logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कचरा संकलन के लिए 10 जोन में 10 कंपनियों की नियुक्त, मौजूदा कंपनियों को मनपा ने दिया आखिरी मौका


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका ने शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए लगातार योजना बना रही है। वहीं सही से कचरा संकलन हो सके इसके लिए नए-नए उपाय योजना भी ला रही है। फिर चाहे सफाई का काम निजी हाथो में देना हो या इसमें एक कंपनी की जगह दो कंपनियों को शामिल करना हो। लेकिन इसके बावजूस शहर की सुंदरता या स्वछता बढ़ने के बजाय और ख़राब होती जा रही है। इसी को देखते हुए नागपुर महानगर पालिका ने बड़ा निर्णय लेते हुए अब जोन के हिसाब से कंपनी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ मौजूदा दोनों कंपनियों को आखिरी चेतवानी देते हुए 90 दिनों के अंदर काम में सुधार को कहा है, ऐसा नहीं करने पर टेंडर रद्द करने की चेतवानी दी है।

नागपुर शहर में कचरा संकलन का काम करने वाली कंपनियों के कामकाज को लेकर लगातार सवाल उठते रहे है.. इन सवालो के बीच मनपा प्रशासन द्वारा लगातार कचरा संकलन का काम करने वाली एजी और बीवीजी दोनों कंपनियों को नोटिस देने और जुर्माना वसूलने का काम होते आया है लेकिन अब प्रशासन ने इन कंपनियों को फ़ाइनल नोटिस जारी किया है. 7 दिसंबर को जारी किये गए इस नोटिस में तीन महीने के भीतर काम की गुणवत्ता को सुधारने की ताकीद दी गयी है. ऐसा नहीं होने पर टर्मिनेट किये जाने की जानकारी भी दी गयी है.

जो नोटिस जारी हुआ है उसमे इस बात का उल्लेख है की अगर काम की गुणवत्ता नहीं सुधरती है तो कंपनियों को सीधे तौर पर टर्मिनेट कर दिया जायेगा। कंपनियों को टर्मिनेट किये जाने की सूरत में विकल्प के तौर पर नई कंपनियों की नियुक्तियो को लेकर भी कार्रवाई शुरू किये जाने की जानकारी मनपा प्रशासन द्वारा दी गयी है. खास है की कंपनियों की नियुक्ति ज़ोन स्तर पर की जायेगी।

नागपुर में कचरा संकलन का काम बीते कई वर्षो से निजी कंपनियों के भरोसे हो रहा है लेकिन कचरे के व्यवस्थापन से जुडी शिकायतों पर अंकुश नहीं लग रहा है.. बीते दिनों मौजूदा मुख्यमंत्री और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी  द्वारा मनपा में लिए गए जनता दरबार में जनप्रतिनिधियों ने ज़ोन स्तर पर एजेंसियों की नियुक्ति का सुझाव दिया था. इसी सुझाव पर मनपा द्वारा अमल में लाया जाते हुए दिखाई दे रहा है..