logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिले की मतदान सूची में 2.10 लाख नए वोटर बढे, 17-19 साल की उम्र की संख्या 88 हजार से ज्यादा


नागपुर: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में कुछ ही दिन शेष है। आगामी चुनाव को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग बीते एक साल से तैयारियों में लगी हुई है। नागपुर जिले में बीते चुनाव तय मतदाता सूची में 2,10,595 नए नाम जुड़े हैं। इनमें 17 से 19 साल के आयु वाले नए वोटरों की संख्या 88,449 है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने दी। 

ज्ञात हो कि, वोटिंग लिस्ट में वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए आयोग की तरफ से कई योजना शुरू की गई। जिसके तहत 17 साल के हो चुके युवाओं के नाम सीधे वोटर लिस्ट से जोड़ने का काम किया जा सके। पहले साल में एक बार ही वोटिंग लिस्ट में जाम जोड़ा जा सकता था, लेकिन आयोग ने इसमें संशोधन करते हुए साल में चार बार नाम जोड़ा जा सकता है। इसके तहत  1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर की तारीख को या उसके पहले 18 वर्ष के होने वाले हैं वह भी अपना नाम वोटिंग लिस्ट में शामिल करवा सकते हैं। 

जिले के तमाम कॉलेज में चला अभियान 

नए वोटरों को शामिल करने के लिए चुनाव आयोग ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाया। इसके तहत जहां जिले के तमाम कॉलजों में नाम जोड़ो अभियान के तहत स्पेशल कैप लगाए गए और 18 साल के होने वाले और इस उम्र के पार कर गए छात्रों के नाम मतदान सूचि में शामिल कराया गया। इसी के साथ ऐप और वेबसाइट के माध्यम से भी नाम जोड़े गए।