logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इतवारी रेलवे स्टेशन के पास शालीमार ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित


नागपुर: नागपुर के पास मंगलवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। कुर्ला से शालीमार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच कलमना स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। गनीमत ये रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची, लेकिन इस हादसे के कारण हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई है।

नागपुर के पास कलमना स्टेशन के पास कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस के एस-2 और पार्सल वेन के कुल आठ पहिए पटरी से उतर गए। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट की है, जब ट्रेन इतवारी से कविनगर लाइन पर क्रॉस कर रही थी।

हादसे के वक़्त कई यात्री ट्रेन में सवार थे. इनमे बच्चो और महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी. हादसे के कुछ देर पहले यात्री खाना खा कर बैठे ही थे की ये हादसा हो गया. जिसके बाद यात्रियों में काफी दहशत फैल गई. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा ट्रेन की धीमी रफ्तार के दौरान हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।ग़नीमत रही की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

घटना की जानकारी लगते ही रेलवे रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रेन को फिर से ट्रैक पर लाने का काम शुरू कर दिया। शाम तक हालात काबू में कर लिए और ट्रेन को फिर से पटरी पर ला दिया गया। फिलहाल रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि आखिर इस घटना का कारण क्या था। यात्रियों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई, लेकिन यह घटना रेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।