logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra Budget Session: महाराष्ट्र विधानमंडल सत्र में 9 विधेयक पारित


मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल का अंतरिम बजट सत्र कल स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में दोनों सदनों में 9 विधेयक पारित किये गये।सत्र में दस विधेयक पेश किये गये थे, जबकि छह विधेयक लंबित थे। छह विधेयक संयुक्त समिति को भेजे जा चुके हैं और एक विधेयक विधान परिषद में लंबित है।

दोनों सदनों में महाराष्ट्र (संशोधन) विनियोग विधेयक, महाराष्ट्र पुलिस (संशोधन) विधेयक, मुंबई नगर निगम (संशोधन) विधेयक, महाराष्ट्र निजी विश्वविद्यालय (स्थापना और विनियमन) (संशोधन) विधेयक, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, महाराष्ट्र सहकारी सोसायटी (दूसरा संशोधन) विधेयक, महाराष्ट्र विनियोग (लेखा अनुदान) विधेयक,महाराष्ट्र नगर निगम (संशोधन) विधेयक और महाराष्ट्र श्रम कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक पारित किए गए हैं। 

बजट सत्र स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे बेकहा कि प्रदेश के बजट सत्र में जनता के हित में फैसले लिये गये। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अंतरिम बजट पेश कर सत्र सफल रहा, जो देश के विकास में योगदान देगा.

उन्होंने कहा कि बजट सत्र में महिला, युवा, किसान, मेहनतकश, मजदूर समेत सभी वर्गों के लिए फैसले लिये गये. इस सत्र में नौ विधेयक पारित किये गये. यह अंतरिम बजट एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में प्रगति को पूरा करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए पेश किया गया था।

इसके अलावा उन्होंने मराठा समुदाय को आरक्षण देने को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण दिया गया है जिसे अदालत में बरकरार रखा गया है। मराठा समुदाय को आरक्षण देते समय पूरा ध्यान रखा गया. सुप्रीम कोर्ट ने त्रुटियां दूर कर आरक्षण दिया. इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई थी।