logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

दिवंगत सांसद बालू धानोरकर के करीबी ने दिया पद से इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका


चंद्रपुर: कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोहेल रजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सोहेल रजा का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. उन्हें दिवंगत सांसद बालू धानोरकर के खास विश्वासपात्र के रूप में जाना जाता है. 

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बालू धानोरकर ने शिवसेना छोड़ दी और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. इसके बाद धानोरकर ने लोकसभा का चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्होंने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री हंसराज अहीर को हराया था. सोहेल रजा इस दौरान धानोरकर के साथ थे और उन्होंने धानोरकर के समय में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं. सोहेल रजा के काम को देखते हुए उन्हें कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रभाग का जिला अध्यक्ष चुना गया.

सोहेल रजा धानोरकर के आखिरी वक्त तक उनके साथ थे. अब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. धानोरकर की पत्नी विधायक प्रतिभा धानोरकर ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है और पार्टी से टिकट मांगा है. ऐसे में सोहेल रजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी में काफी हलचल हो गई है.

पार्टी के अंदर कोई असंतोष न हो इसलिए कार्यकाल खत्म होने के कारण उनका इस्तीफा पार्टी को भेज दिया गया है. सोहेल रजा ने कहा कि वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे.