logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

आपली बस हड़ताल से शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना


नागपुर: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अपली बस के ड्राइवर और परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था ठप पड़ गई है। शहर के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को हो रही है। बस नहीं चलने के कारण ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोगों को दिक्कत से दो चार होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ आर्थिक तौर पर भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि, वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर आपली बस के चालक और परिचालकों ने तीन अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांग पुरी नहीं होने तक हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हड़ताल समाप्त को लेकर मनपा प्रशासन और कर्मचारियों के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है लेकिन सभी बेनतीजा रही है। कर्मचारियों का साफ़ कहना है कि, जब तक मांग पुरी नहीं होती हड़ताल समाप्त नहीं होगी।