logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अबू आजमी ने विधानभवन में पोस्टर दिखाकर की मांग, मराठा समाज के साथ मुस्लिमों को भी दें पांच प्रतिशत आरक्षण


नागपुर: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने आज विधानभवन में मराठा समाज के साथ मुस्लिम समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अबू आजमी ने बैनर दिखाकर प्रदर्शन किया।  

आजमी ने कहा कि प्रगतिशील पार्टियों समेत कोई भी मुस्लिम समुदाय को शिक्षा क्षेत्र में पांच प्रतिशत आरक्षण देने के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलता. उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि अगर हम मराठा समुदाय की तरह विरोध करेंगे तो हमें गोली मार दी जाएगी और कई लोगों को जेल में डाल दिया जाएगा.

इस मौके पर आजमी ने यह भी कहा कि हमारी बार-बार मांग के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष ने हमें इस मुद्दे पर सदन में बात करने का समय नहीं दिया. इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख भी मौजूद थे.