logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोरोना की दोबारा दस्तक के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा - कोरोना वेरिएंट की तीव्रता को देखते हुए सरकार करे नियोजन


नागपुर: कोरोना काल के दौरान महाविकास आघाडी के कामों की पूरी दुनिया ने  सराहना की है. लेकिन अब जब फिर से कोरोना ने दस्तक दी है और अमरावती में पहले मरीज की पुष्टि हुई है ऐसे में कोरोना वेरिएंट की तीव्रता को देखते हुए सरकार को नियोजन करना चाहिए ताकि दोबारा पहले की जैसी स्थिति न हो ऐसी प्रतिक्रिया नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने दी है.

वडेट्टीवार ने कहा, “2019-20 में जब कोरोना फैला तो महाविकास अघाड़ी ने महामारी की स्थिति को अच्छे से संभाला. उस वक्त केंद्र सरकार से लेकर दुनिया भर के नामी संगठनों ने महाविकास अघाड़ी सरकार की तारीफ की थी.”

उन्होंने आगे कहा, “राज्य सरकार को नए वैरिएंट JN1 की गंभीरता की योजना बनाने की आवश्यकता है। इस नए वेरिएंट का पहला मरीज मिल गया है और सरकार को तुरंत सावधानी के साथ कदम उठाना चाहिए.”

सरकार पर आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में महायुति सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं की उपेक्षा की है और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है. इसलिए कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए महायुति सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है.