logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

"सत्ता में आने के बाद हम करेंगे राम मंदिर का शुद्धिकरण", सैम पित्रोदा के बाद नाना पटोले के बयान से बढ़ा सकता है विवाद


धुले: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान रुकने का नाम ले रहे हैं। ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा द्वारा भारत के पूर्वी और दक्षिण हिस्से में रहने वाले लोगों को लेकर दिए बयान पर देश की राजनीति गरमाई हुई है। प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के तमाम नेता कांग्रेस पर हमलावर है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद राम मंदिर का शुद्धिकरण कराया जाएगा।" 

लोकसभा के चौथे चरण के तहत पटोले प्रचार करने धुले पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उन्हें बात की। इस दौरान बोलते हुए पटोले ने कहा, "अपनी चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस सत्ता में आई तो सभी योजना बंद कर देगी। इसी के साथ राम मंदिर में भी ताला लगा देगी। लेकिन ऐसा नहीं होगा। हम सभी योजनाओं को जारी रखेंगे। वहीं पीएम पर तंज कस्ते हुए कहा कि, "हम प्लास्टिक का चावल भी नहीं देंगे।"

राम मंदिर का करेंगे शुद्धिकरण 

पटोले ने राम मंदिर को लेकर कहा कि, "सत्ता में आने के बाद, हम राम मंदिर को साफ करने जा रहे हैं। क्योंकि हमारे सनातन धर्म के चार शंकराचार्यों ने इस प्रथा का विरोध किया था। तो हम चारों शंकराचार्यों को बुलाएंगे और राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे। साथ ही हम उस मंदिर में राम दरबार भी स्थापित करेंगे क्योंकि उस मंदिर में अब कोई राम दरबार नहीं है. मूल मूर्ति को एक ओर हटा दिया गया है। इसलिए हम मंदिर में रामलला का दरबार सजाएंगे. साथ ही हम शंकराचार्य के हाथों मंदिर का शुद्धिकरण कराएंगे, क्योंकि वही कहते हैं कि जो अनुष्ठान हुआ वह धर्म के अनुसार नहीं हुआ. हम सुधार करेंगे. सुधार धर्म के आधार पर होंगे, अधर्म के आधार पर नहीं" पटोले ने यह भी दावा किया कि नरेंद्र मोदी ने जो किया वह अराजकता के आधार पर किया।

चुनाव के समय कांग्रेस कर रही सेल्फ गोल 

देश में लोकसभा चुनाव जारी है। कांग्रेस, भाजपा सहित तमाम दल एक दूसरे पर हमलावर है। पहले चरण के चुनाव के बाद कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन लगातार विवादित टिप्पणी कर भाजपा को बैठे बिठाए मौके दे रहे हैं। मुस्लिम आरक्षण, सैम पित्रोदा, कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरा एनडीए कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं नाना पटोले ने राम मंदिर के शुद्धिकरण को लेकर बयान देकर एक और मुद्दा दे दिया है। फ़िलहाल अब सभी की निगाहे भाजपा के जवाब पर है।