logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा में करारी हार के बाद कांग्रेस में उठने लगी विरोध की आवाजें, बंटी शेल्के ने नाना को बताया आरएसएस का एजेंट


नागपुर: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। पार्टी राज्य की 109 सीटों पर चुनाव लड़ी और केवल 16 सीट जीत पानी। यहीं नहीं पार्टी के बड़े नेता रहे पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोरात जैसे नेता अपना चुनाव हार गए, वहीं प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले बड़ी मुश्किलें से जीत पाए। राज्य में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में विरोध की आवाज सुनाई देने लगी है। युवक कांग्रेस महासचिव और मध्य नागपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बंटी शेल्के ने कांग्रेस की हार के लिए नाना पटोले को जिम्मेदार बताया है। इसी के साथ उन्होंने पटोले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंट तक बता दिया है।

चुनाव के बाद गुरुवार को मुंबई में आज कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्नीथिला भी मौजूद रहे। बैठक में हार को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें कांग्रेस क्यों पिछड़ी इसके कारणों को जानने का प्रयास किया गया। इसी दौरान मध्य नागपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार शेल्के ने हार के लिए नाना को जिम्मेदार बताया। 

शेल्के ने कहा कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले संघ के एजेंट है। चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के कई उम्मीदवारों के साथ सांठगांठ थी। जिसके कारण राज्य के अंदर कांग्रेस की इतनी बुरी हार हुई है। यही नहीं बंटी ने आगे कहा कि, "कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस प्रचार रैली के लिए नागपुर आईं लेकिन नाना पटोले उस रैली में मौजूद नहीं थे।" सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शेल्के ने नाना की शिकायत कांग्रेस आलाकमान से की है।