logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव जीतने के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ी, DCM शिंदे ने कहा- बालासाहेब के विचारों को त्यागने वालों को जनता ने सिखाया सबक


नागपुर: विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद शिवसेना राज्य भर में आभार यात्रा निकाल रही है। इसी के तहत आज शुक्रवार को गोंदिया और कन्हान में आभार सभा का आयोजन किया गया है। सभा में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपराजधानी नागपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने आधिकारिक निवास देवगिरि पर पत्रकारों से बात की। अपने शिंदे ने कहा कि, "चुनाव में जितने के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसी संबंध में मैं विदर्भ के लोगों का आभार व्यक्त करने आया हूं।" इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अपने विरोधियों को भी आड़े हाथ लिया।

अपने विदर्भ दौरे को लेकर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "आज मैं विदर्भ के दौरे पर आया हूँ। दौरे के दौरान कन्हान और देवरी में दो सभाएं आयोजित की गई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने कहा था कि मैं चुनाव जीतने के बाद आऊंगा और आज की यह यात्रा उसी के अनुरूप है। जीत के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसी संबंध में मैं विदर्भ के लोगों का आभार व्यक्त करने आया हूं।"

शिंदे की इन सभाओं में बड़ी संख्या में नेताओं के शामिल होने की चर्चा पर है। इस पर बोलते हुए शिंदे ने कहा, "कुछ लोग तो सदमे में आ गए हैं। लोगों ने ऐसे लोगों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया है। बालासाहेब के विचारों को त्याग दिया गया है। अच्छे लोगों के खिलाफ ये लोग कार्रवाई कर पार्टी से बाहर निकाल रहे हैं। हम उन नेताओं के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे जो अच्छे लोगों को पार्टी से बाहर धकेलते हैं। इसीलिए शिवसैनिक हमारे साथ आ रहे हैं, भरोसा दिखा रहे हैं। लोग ऐसे शेयर खरीदते हैं जिनकी स्टॉक मार्केट में साख होती है। हमारी शिवसेना ऐसी ही है।"