logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अहेरी में पिता वर्सेज पुत्री, शरद पवार ने भाग्यश्री आत्राम को बनाया उम्मीदवार; विदर्भ से सात प्रत्याशियों के नाम का ऐलान


नागपुर: लंबे इंतजार और कयासो के बाद आखिरकार शरद पवार ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पवार गुट ने विदर्भ की तीन सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। जारी लिस्ट के अनुसार, पवार ने अहेरी विधानसभा सीट से मंत्री धर्माराव बाबा आत्राम के विरोध में उनकी बेटी भाग्यश्री आत्राम को उम्मीदवारी दी है। वहीं नागपुर पूर्व से दुनेश्वर पेठे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं काटोल विधानसभा सीट से अनिल देशमुख एक बार फिर चुनावी मैदान में होंगे।

शरद पवार की पार्टी महाविकास आघाड़ी में 85 सीटो पर चुनाव लड़ रही है। जिसके तहत पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। जिसके बाद आज गुरुवार को पुणे में पार्टी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। जिसमें विदर्भ की सात सीट भी शामिल है।

विदर्भ की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित:

  1. काटोल: अनिल देशमुख
  2. अहेरी: भाग्यश्री पाटिल
  3. तुमसर: चरण वाघमारे
  4. तिरोडा: चंद्रकांत बोपचे
  5. सिंदखेड़ राजा: डॉ.राजेंद्र शिंगने
  6. मूर्तिजापुर: सम्राट डोंगरदिवे
  7. नागपुर पूर्व: दिनेश्वर पेठे

नवाब मलिक की सीट पर भी जल्द निर्णय 

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने के बाद जयंत पाटील ने कहा, "तीनों पार्टियों के बीच 85-85 सीटों पर सहमति बनी है.  सहयोगियों से चर्चा के बाद जल्द ही बाकी सीटों की घोषणा कर दी जाएगी.  तीनों पार्टियां 275 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बाकी सीटें सहयोगी पार्टियों को दी जाएंगी.  इसके अलावा मुंबई का अणुशक्ति नगर नवाब मलिक का निर्वाचन क्षेत्र है। इस सीट पर किसे नामांकन करना है इसका फैसला भी जल्द ही लिया जाएगा।"