logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

संजय गायकवाड़ के विवादित बोल पर अजित पावा की आई प्रतिक्रिया, कहा- कोई ऐसा न बोले जिससे माहौल हो ख़राब


पुणे: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर शिवसेना शिंदे विधायक संजय गायकवाड़ के बयान से राज्य में सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस सहित महाविकास अघाड़ी के नेता गायकवाड़ सहित महायुति पर हमलवार है। वहीं इस मामले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। पवार ने गायकवाड़ के बयान पर बोलते हुए कहा कि, "मैं यशवंतराव चव्हाण की संस्कृति को मानाने वाला हूँ और सभी को भी मानना चाहिए। जो बातें कही गई है उसका मैं विरोध कर रहा हूँ।"

मंगलवार सुबह पवार पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल पहुंचे। जहां उन्होंने भगवन की पूजा अर्चना की। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी भी बात की। इस दौरान बोलते हुए पवार ने ऐसा आचरण बनाए रखने की अपील की कि सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “आज हम गणराया को विदाई दे रहे हैं। आज कोई राजनीतिक चर्चा नहीं. लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि मेरे समेत किसी को भी पागलपन भरी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "सभी को यशवंतराव चव्हाण द्वारा सिखाई गई सुसंस्कृत महाराष्ट्र की परंपरा का पालन करना चाहिए। ऐसे बयान न दें कि जातियों और समुदायों के बीच खाई पैदा हो जाएगी. इस तरह के बयानों से राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और विवाद होते हैं। माहौल कीचड़मय होता है, नये प्रश्न उठते हैं. किसी को भी उन सवालों को उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.' मैं गलत करने वालों के खिलाफ हूं.' मैं इस पर अपना विरोध व्यक्त करता हूं।"