logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

अजित पवार गुट के राजेंद्र शिंगणे तुतारी बजाने की राह पर, कहा - कार्यकर्ताओं की है मांग


बुलढाणा: डॉ राजेंद्र शिंगणे ने सिंदखेड़ाराजा में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि 95 प्रतिशत कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि मैं तुतारी हाथ में लूं. उन्होंने कहा कि मैं अभी किनारे पर हूं, मैं पीछे भी जा सकता हूं, मैं आगे भी जा सकता हूं.

शिंगणे ने कहा, “मैं इस पार्टी में गया, उस पार्टी में गया, ऐसी खबरें चल रही हैं, मैं यहीं हूं. ऐसी खबरें थीं कि मैं सुप्रिया सुले की कार में बैठा था. मैंने टीवी पर खबर देखी थी. ऐसा कुछ नहीं था.”

सिंदखेडराजा स्थित मातोश्री मंगल कार्यालय में डॉ. राजेंद्र शिंगणे की ओर से कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बोलते हुए उन्होंने साफ कहा कि मैं अभी यहीं हूं.

उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें मेरी वजह से अपना रास्ता नहीं मिल रहा है। बाकियों को पहले तय करने दीजिए कि कहां जाना है. उन्होंने कहा कि मैं कभी भी अपना मन बना लूंगा।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैसे चुनाव लड़ना है इस पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि हाल के दो-तीन महीनों में कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई. 99 फीसदी कार्यकर्ता चाहते हैं कि मैं तुतारी चिन्ह पर चुनाव लड़ूं.

डॉ. राजेंद्र शिंगणे ने कहा कि हम एक दो दिन में जिले भर के कार्यकर्ताओं की राय जानने के बाद कार्यकर्ताओं के मन के अनुसार निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि मैं शरद पवार का सच्चा प्रशंसक हूं. शरद पवार और मेरी हाल के दिनों में मुलाकात नहीं हुई है.