logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अजित पवार ने एनसीपी विधायकों के लिए खोली सरकार की तिजोरी, जयंत पाटिल बोले- इससे......


नागपुर: राज्य का वित्तमंत्री बनने के बाद से अजित पवार (Ajit Pawar) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेताओं के लिए सरकार लकी तिजोरी खोल दी है। पवार ने एनसीपी और शिवसेना (Shivsena) विधायकों के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कामो के लिए 25-25 करोड़ रूपये जारी करने का निर्देश दिया है। पवार के इस निर्णय पर शरद पवार गुट नेता जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने ख़ुशी जताई है। रविवार को नागपुर एयरपोर्ट पर बोलते हुए पाटिल ने कहा, "विकास काम के लिए निधि मिलती है तो अच्छा तो लगता है।"

शरद पवार गुट नेता ने कहा, "राज्य का वित्तमंत्री के तौर पर मैंने काम किया है। पिछले सत्र में और इस बार भी सरकार से मांग की गई है। मुझे इसका गर्व है कि, मांग बढ़ गई है। और सरकार इतने बड़े पैमाने पर खर्च कर सकती है।  और जो मांग की जारही उसे पैसा मिल रहा है इसकी मुझे बहुत ख़ुशी है।"

वहीं शरद पवार को छोड़कर गए विधायकों को खुश करने के लिए यह निर्णय किया है। इस सवाल पर पाटिल ने कहा, "देखिये काम करने के लिए जनप्रतिनिधि को निधि मिलती है तो उसकी ख़ुशी हो होती है।" 

मिटकरी के ट्वीट पर बोलने से किया 

अजित पवार गुट के विधायक और प्रवक्ता अमोल मिटकरी ने अजित पवार की तस्वीर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री बनने की बात कही। मिटकरी के इस ट्वीट पर पूछे सवाल पर पाटिल ने बोलने से इनकार कर दिया। पाटिल ने कहा, “वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं, तो मैं कैसे बता सकता हूं कि भविष्य में अजीत पवार मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं। मौजूदा गणित में अजित पवार कैसे मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जबकि वहां महागठबंधन की सरकार है। जब तक तीनों का गणित मेल नहीं खाता तब तक इस पर बात करना उचित नहीं है।”