logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

अजित पवार का छलका दर्द, शरद पवार से पूछा- हमेशा मुझे विलेन की तरह क्यों पेश किया जाता है?


मुंबई: चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) से बगावत के बाद बुधवार को अजित पवार (Ajit Pawar) ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। मुंबई के एमआईटी कॉलेज कैंपस में पवार गुट ने सभा का आयोजन किया। इस दौरान बोलते हुए उपमुख्यमंत्री अजित दादा ने अपने चाचा पर कई गंभीर सवाल उठाये। 2019 में सुबह की शपथ विधि का वाक्य उठाते हुए सवाल पूछा कि, आखिर हमेशा मुझे विलन की तरह क्यों पेश किया जाता है? इसी के साथ पवार ने यह भी पूछा की आप कब रिटायर होंगे? 

अजित पवार ने कहा, “शरद पवार मेरे भगवान हैं.' लेकिन आप मुझे बताएं कि क्या कोई व्यक्ति महाराष्ट्र सरकार में शामिल होता है और 58 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होता है। अगर आईएएस, आईपीएस 60 साल में रिटायर होते हैं। राजनीति की बात करें तो बीजेपी 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाती है। अजित पवार ने कहा है कि मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी इसके उदाहरण हैं।”

उन्होंने आगे कहा, "बाद में एक नई पीढ़ी आगे आ रही है। क्या आप आशीर्वाद देते हैं? अगर यह गलत है तो मुझे बताओ तुम गलत हो अजित। गलती स्वीकार कर उसे सुधारेंगे और आगे बढ़ें। लेकिन यह किसके लिए काम किया जा रहा है? क्या यह हमारी गलती है कि हम किसी के पेट से पैदा नहीं हुए?

जब इस्तीफा वापस लेना था तो दिया क्यों? 

शरद पवार के इस्तीफे पर बोलते हुए अजित ने कहा, "मुझसे कहा गया कि मैं इस्तीफा देता हूं, संगठन देख लीजिए. उसके बाद एक कमेटी बनती है, उस कमेटी में आप सभी मुखिया बैठते हैं। उन्होंने बैठ कर सुप्रिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात कही और हम उनके लिए भी तैयार थे। उसके बाद दो दिनों में क्या हुआ, कौन जानता है? बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। अगर आपको अपना इस्तीफा वापस लेना था तो आपने दिया क्यों?