logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अजित पवार के बयान से भाजपा में बेचैनी, चव्हाण के बाद बावनकुले भी नाराज़, बोले- बयान अनावश्यक, एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी नहीं करने की बनी थी सहमति


नागपुर: महायुति (Mahayuti) के भीतर समन्वय को लेकर जारी चर्चाओं के बीच बयानबाज़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) की भाजपा (BJP) को लेकर की गई टिप्पणी पर सहयोगी दलों की ओर से नाराज़गी सामने आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (Ravindra Chavhan) के बाद अब मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने भी इस बयान को अनावश्यक बताया है। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बावनकुले ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी न करने पर सहमति बनी थी।

बावनकुले ने कहा, "जिस तरह अजीत दादा भाजपा की बुराई कर रहे हैं, वह सही नहीं है। कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में यह तय हुआ था कि किसी भी हालत में हमें एक-दूसरे की बुराई नहीं करनी चाहिए। किसी व्यक्ति या उसके रोल की आलोचना नहीं होनी चाहिए। यह भी तय हुआ था कि वे अपना चुनाव लड़ेंगे और हम अपना। अजीत दादा का जो बयान आया है, वह हमारी बातचीत और तय सहमति के अनुरूप नहीं है। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।"

बावनकुले ने आगे कहा, " हालांकि, मैं उन्हें सलाह देने के लिए इतना बड़ा नहीं हूँ। दादा का यह रवैया कोऑर्डिनेशन कमिटी के फैसले के अनुसार नहीं था। इससे महायुति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अजीत दादा जैसे वरिष्ठ नेता को इस तरह की बुराई करने से बचना चाहिए।"