logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: विजय वडेट्टीवार का बड़ा आरोप, कहा- चुनाव आयोग और न्यायपालिका में मोदी सरकार का हस्तक्षेप


अकोला: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। वडेट्टीवार ने कहा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी क्षेत्रों में अपना हस्तक्षेप बढ़ा दिया है, यहां तक ​​कि चुनाव आयोग और न्यायपालिका भी इससे नहीं बचे हैं। कांग्रेस नेता जन संवद यात्रा के लिए तेल्हार तहसील पहुंचे थे जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

वडेट्टीवार ने कहा, “भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को ताक पर रखकर मोदी सरकार देश में मनमाना शासन चला रही है। प्रशासन की इस मनमानी से सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं।" वडेट्टीवार ने आलोचना करते हुए कहा कि, "सरकार ने लोगों को भी परेशान किया है। जनहित के लिए अब बदलाव करना होगा।” वडेट्टीवार ने कहा कि सभी नागरिकों में यह भावना है कि लोग फिर से कांग्रेस सरकार को चुनना चाहते हैं।