logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अब ऑफलाइन पद्धति से बिमा कंपनियों को दें जानकारी, राज्य सरकार ने किसानो को दी बड़ी राहत


परभणी: मूसलाधार बारिश के कारण पश्चिम विदर्भ (Western Vidarbha) सहित मराठवाड़ा (Marathwada) में फसलों को बड़ा नुक्सान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल पानी में बह गई। किसानो को हुए नुक्सान और जल्द भरपाई के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अब ऑनलाइन के साथ ऑफ़ लाइन के माध्यम से भी फसल ख़राब की जानकारी बिमा कंपनियों को दें सकते हैं। इसके लिए राज्य भर के जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। इस बात की जानकारी कृषि मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) ने दी। 

मुंडे बुधवार को परभणी दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने नुक्सान ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुंडे ने यह जानकारी दी। मुंडे ने कहा कि 72 घंटे के अंदर पंचनामा नहीं सिर्फ सूचना देना कानूनन अनिवार्य है. हालांकि, मौजूदा स्थिति के मुताबिक भारी बारिश के कारण आज बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. साथ ही सभी जगहों पर नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "अत: देखा गया है कि मोबाइल फोन से भी सूचना नहीं दी जा सकती। इसलिए कल संभाजीनगर के डिविजनल कमिश्नर और हिंगोली, परभणी, नांदेड़ समेत सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे कंपनियों को तुरंत आदेश जारी करें और ऑफलाइन भी जानकारी देने की सुविधा प्रदान करें। मुंडे ने कहा कि कृषि विभाग के कृषि सहायकों और बोर्ड अधिकारियों को भी 72 घंटे के भीतर तुरंत ऑफ़लाइन जानकारी प्राप्त करने का आदेश दिया गया है।"