logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबादास दानवे ने नवाब मालिक की उपस्थिति को लेकर किया सरकार पर हमला, देवेंद्र फडणवीस ने दिया करारा जवाब


नागपुर: आज राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में शुरू हुआ। सत्र के पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच झड़प देखने को मिली। सत्र में पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के शामिल हुए जिसके बाद सभा में और उसके बाद भी मालिक के शामिल होने का मुद्दा छाया रहा।  

सत्र शुरू होने के कुछ दिनों पहले से यह चर्चा थी कि नवाब मलिक का समर्थन किसके साथ है। इस विषय पर उनकी आधिकारिक स्थिति की घोषणा हुई थी। लेकिन आज जैसे ही नवाब मलिक विधान भवन में दाखिल हुए, उन्होंने अजित पवार गुट के मंत्री अनिल पाटिल के कार्यालय में शिरकत की। फिर सभा में जाने पर नवाब मलिक आखिरी पंक्ति में बैठे दिखे। हालांकि नवाब मलिक ने अपनी आधिकारिक स्थिति की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह स्पष्ट है कि उन्होंने अजीत पवार समूह का समर्थन किया है।

नवाब मलिक के सत्ता पक्ष की तरफ बैठने को लेकर विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने विधान परिषद में सवाल उठाया। अंबादास दानवे ने कहा कि आज निचले सदन (विधानसभा) में एक सदस्य बैठे. इस सदस्य को लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री लगातार कहा था कि ऐसे देशद्रोही सदस्य के साथ हम नहीं बैठ सकते। 

दानवे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा, “हर कोई जानता है कि इस सदस्य के खिलाफ क्या अपराध दर्ज थे। आज यही सदस्य सदन में सत्तारूढ़ पक्ष के साथ बैठे। जिसके बारे में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री देशद्रोह जैसे अपराध की बात कर रहे थे। तो अब सरकार की क्या भूमिका है?” 

दानवे की इस बात का उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “जब नवाब मलिक पर देशद्रोह का आरोप लगा तो जेल में रहते हुए भी आप लोगों ने उनका इस्तीफा नहीं मांगा और विरोधी कह रहे हैं कि अब हम उन्हें गोद लेकर बैठे हैं। इसलिए उन्हें ध्यान देना चाहिए कि मेरे बगल में अजित पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बैठे हैं। विपक्ष को हमारी चिंता नहीं करनी चाहिए।”